नवादा, जनवरी 27 -- 26 जनवरी को पूरा देश गणतंत्र दिवस के जश्न में सराबोर रहा। लेकिन इस बीच बिहार के नवादा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। नवादा में एक स्कूल की झांकी में भीषण आग लग गई। इस आग में पांच बच्चे झुलस गए हैं। एक बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, झांकी के प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल से यह आग लगी है। घटना के बाद बच्चों के परिजनों में नाराजगी है। बताया जा रहा है कि वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र के सब्जी बाजार के पास हुई इस अगलगी से अफरातफरी मच गई। यहां एक निजी स्कूल द्वारा झांकी निकाली गई थी। इस झांकी में पेट्रोल का खतरनाक ढंग से इस्तेमाल किया गया था। लापरवाही की वजह से यहां आग लग गई। आग लगने की वजह से कुछ बच्चे इस अगलगी की चपेट में आ गए। पांच बच्चे इस अगलगी में झुलस गए और इनमें से एक बच्ची की हालत नाजुक बता...