शशि रमन, मई 26 -- Bihar Crime News: बिहार के कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र के भिलाई गांव में अज्ञात और बेखौफ अपराधियों ने एक टोटो चालक की धारदार हथियार से निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्यारों ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए मृतक के दोनों हाथ धड़ से अलग कर दिए और शव को मक्के के खेत में फेंक दिया। इस खौफनाक हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में भारी दहशत और सनसनी का माहौल है। ग्रामीणों के बीच इस नृशंस हत्याकांड को लेकर काफी आक्रोश भी देखा जा रहा है।हरिपुर से लौटते वक्त रास्ते में घात लगाकर हमला प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान भिलाई गांव निवासी 40 वर्षीय बाबू लाल नुनिया के रूप में हुई है, जो टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में अब मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि सोमवार की...