पटना, मार्च 25 -- पटना से सटे बाढ़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ। खैनी थूकने के चक्कर में एक अधेड़ की पलक झपकते वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पटना की ओर से आ रही वंदे भारत जैसे ही स्टेशन के करीब पहुंची। उसी दौरान एक शख्स खैनी थूकने के लिए ट्रैक की ओर गया था। पर तेज गति से आ रही वंदे भारत ट्रेन का अंदाजा वह नहीं लगा सका और कुछ ही सेकंड में उसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उठाकर तुरंत बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सिर में लगी गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान ही उसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.