भभुआ, सितम्बर 20 -- खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और मंच उपलब्ध कराने पर सरकार का जोर सेवा संकल्प अभियान के तहत कैमूर में स्वास्थ्य शिविर, युवा संवाद और पौधरोपण (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह के रविवार को भभुआ स्थित सर्किट हाउस पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

खेल सुविधाओं का विस्तार सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने बिहार में खेल सुविधाओं के विस्तार, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सरकार का प्रयास है कि इन प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अपनी क्षमता दिखाने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराया जाए।

खिलाड़िय...