बिहार में खेल रहे मासूम पर काल बनकर गिरा स्टेडियम का लोहे का गेट, 6 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत; इलाके में भारी आक्रोश
नवादा, जून 22 -- Nawada Stadium Accident: बिहार के नवादा जिले में प्रशासनिक लापरवाही ने मासूम बच्चे की जान ले ली। शहर के हरिश्चंद्र स्टेडियम परिसर में रविवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। स्टेडियम के गेट नंबर-3 पर लगा भारी-भरकम लोहे का पल्ला अचानक उखड़कर वहाँ खेल रहे एक 6 वर्षीय मासूम बच्चे के ऊपर जा गिरा। लोहे के गेट के नीचे दबने के कारण बच्चा बेहद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, लहूलुहान हालत में बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। यह भी पढ़ें- अनिमेष नगर विकास के सचिव, कपिल अशोक कॉम्फेड के एमडी; 12 IAS को नई जिम्मेदारीस्टेडियम के पास दोस्तों संग खेल रहा थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.