कटिहार, जून 2 -- Bihar Crime News: बिहार के कटिहार जिले के बारसोई थाना क्षेत्र के पटोलबाड़ी गांव में एक ही लड़की से प्रेम-प्रसंग को लेकर उपजे विवाद में 14 साल के एक किशोर की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। इस सनसनीखेज कत्लेआम के बाद इलाके में भारी तनाव और कोहराम का माहौल है। वारदात की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस महकमा तुरंत ऐक्शन में आया और महज 12 घंटे के भीतर इस कत्ल का पर्दाफाश करते हुए मामले में शामिल दो नाबालिग आरोपियों को अपनी कस्टडी में ले लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों की निशानदेही और पूछताछ के आधार पर घटना के मुख्य तथ्यों की पुष्टि हो चुकी है।बाजार से लौट रहा था किशोर प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटोलबाड़ी का रहने वाला 14 वर्षीय मोहम्मद अख्तरुल रविवार की शाम रंगामटिया हाट बाजार गया हुआ था। रात करीब आठ बजे जब वह बाजार से...