बिहार में खुलेगी महिला यूनिवर्सिटी, स्टूडेंट्स से कुलपति तक सब लेडीज होंगी; सम्राट चौधरी का ऐलान
पटना, अगस्त 27 -- बिहार में महिला विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इस खास यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स से लेकर कुलपति तक सभी महिलाएं ही होंगी। महिला यूनिवर्सिटी में सिर्फ छात्राओं को एडमिशन मिलेगा। साथ ही सभी टीचर और अन्य स्टाफ में भी महिलाओं की ही नियुक्ति की जाएगी। रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह घोषणा की। उन्होंने महिला रोजगार योजना के तहत 5 लाख महिलाओं के खाते में लगभग 600 करोड़ रुपये भी डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए। सीएम सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना स्थित बापू सभागार में 'समृद्ध महिला समृद्ध बिहार अभियान' का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने यह भी ऐलान किया कि साल 2030 तक जीविका दीदियों के विकास पर सरकार लगभग 20 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिला रोजगार योजना की पहली और दूसरी कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.