मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार में नए प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जाएंगे। बिहार इंजीनियरिंग विवि ने इसके लिए आवेदन मांगे हैं। कॉलेज खोलने के लिए एआईसीटीई (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) से मान्यता लेने को कहा गया है। मान्यता के बाद ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद विवि उनकी स्क्रूटनी करेगा। इसके बाद कॉलेजों का भौतिक सत्यापन होगा। कॉलेज खुलने लायक संसाधन होने पर विश्वविद्यालय की तरफ से संबद्धता दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...