बिहार में खासमहाल की जमीन पर बसे लोगों को मालिकाना हक जल्द; दिलीप जायसवाल बोले - बहुमंजिला इमारत का भी प्लान
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 25 -- राजधानी पटना सहित बिहार के अन्य जिलों में खासमहाल की भूमि पर वर्षों से रह रहे लोगों के लिए गुड न्यूज है। बिहार सरकार ने इन लोगों को जमीन पर मालिकाना हक देने का प्लान बना लिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने यह भी कहा है कि सरकार बहुमंजिला इमारत बनाने के फैसले पर भी विचार कर रही है। जानकारी के मुताबिक, अगस्त के बाद खासमहाल पर रहने वालों से सरकार विमर्श करेगी। न्यायिक निर्णयों की समीक्षा करेगी और फिर इस बाबत ठोस निर्णय ले लेगी। बुधवार को सूचना भवन में पत्रकार वार्ता में यह जानकारी राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दी। डॉ जायसवाल ने कहा कि सासाराम, पूर्णिया, कटिहार सहित अन्य जिलों में खासमहाल की भूमि पर 60-70 वर्ष से रहने वाले लोगों को आजतक मालिकाना हक नहीं मिला है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.