बिहार में खसरा के मामले घटकर 11 हुए
पटना, अप्रैल 3 -- राज्य में खसरा (मीजल्स) और रूबेला के मामले में कमी आई है। राज्य स्वास्थ्य समिति के अनुसार वर्तमान में राज्य में इसके 11 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि वर्ष 2025 में खसरा और रूबेला के 79 मामले दर्ज किए गए थे। समिति ने बताया है कि राज्य के सात जिलों में 11 मामले हैं। सरकार ने वर्ष 2026 को खसरा-रूबेला के उन्मूलन का वर्ष चुना है। खसरा-रूबेला के उन्मूलन के लिए एमआर टीकाकरण का आच्छादन 95 प्रतिशत तय किया है। समिति के पदाधिकारी बताते हैं कि खसरा और रूबला के मामले में कमी लाने में राज्यव्यापी टीकाकरण अभियान की सबसे बड़ी भूमिका है। खसरा-रूबेला (एमआर) का टीका बच्चों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह साबित हुआ है। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर बच्चों को कवर करने और छूटे हुए बच्चों के लिए विशेष 'कैच-अप' राउंड चलाने से समाज में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.