संवाद सूत्र, मार्च 9 -- बिहार के भागलपुर जिले में बिहपुर प्रखंड की हरियो पंचायत के महेशपुर गांव में रविवार को एक हादसे में तीन किशोरों की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। मृत किशोरों की पहचान महेशपुर गांव के वार्ड नंबर 13 निवासी कैप्टन यादव के पुत्र लक्ष्मण कुमार (13 वर्ष), पिंटू यादव के पुत्र युवराज कुमार (14 वर्ष) उर्फ प्रीतम और शंकर शर्मा के पुत्र नयन कुमार (12 वर्ष) के रूप में की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार की दोपहर गांव के पांच दोस्त कोसी नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान अचानक गहराई में चले जाने से तीन दोस्त डूबने लगे। वहीं दो अन्य दोस्त किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल आए और घबराकर गांव की ओर भाग गए। डूबने की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में नदी किनारे पहुंच गए और प्रशासन को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने तुरंत ...