बिहार में कोसी, गंडक और गंगा उफान पर; चंपारण के कई इलाकों में बाढ़, सुपौल-सहरसा में भी फैला पानी
पटना, जुलाई 15 -- Bihar Flood: मानसून की सक्रियता से बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफना रही हैं। कोसी, गंडक, कमला सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मंगलवार को इस साल का सबसे अधिक पानी इन नदियों में रिकॉर्ड किया गया। जल संसाधन विभाग के अनुसार कोसी के बराहक्षेत्र में एक लाख 26 हजार क्यूसेक से अधिक पानी रिकार्ड किया गया जो इस साल का सर्वाधिक है। हालांकि तटबंध सुरक्षित हैं। सिंचाई विभाग, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने तटबंधों की निगरानी तेज कर अधिकारियों को अलर्ट पर रखा है। नेपाल के देवाघाट से मंगलवार सुबह 1.99 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए वाल्मीकिनगर गंडक बराज के सभी 36 फाटक आंशिक रूप से खोल दिए गए और मंगलवार शाम चार बजे तक बराज से 2.19 लाख क्यूसेक पानी नदी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.