निज संवाददाता, फरवरी 26 -- बिहार में कैशलेस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। मोतिहारी पुलिस ने शहर में देह व्यापार के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित टीम ने विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर गिरोह के सरगना नंदलाल पासवान समेत चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। एक पखवाड़े के भीतर पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। पुलिस की पूछताछ में छतौनी निवासी मुख्य अभियुक्त नंदलाल पासवान ने बताया है कि वह लड़कियों को एक साथ रखने के बजाय अलग-अलग स्थानों पर रखता था। सरगना ने बताया है कि ग्राहकों को व्हाट्सएप के माध्यम से लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं। लड़की पसंद आने पर ग्राहकों से क्यूआर कोड के जरिए पैसे मंगाए जाते थे। भुगतान सफल होने के बाद ग्राहकों की पसंद के अनुसार लड़कियों को उनके बताए पते पर भेज दिया जाता था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.