पटना, मई 27 -- Cyclone In Bihar: बिहार के कई हिस्सों में सोमवार और मंगलवार की रात आए चक्रवाती तूफान, आंधी और आसमानी बिजली ने भारी तबाही मचाई है। कुदरत के इस कहर के कारण अलग-अलग जिलों को मिलाकर कुल 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। 140 किलोमीटर प्रति घंटे की खौफनाक रफ्तार से चली हवाओं और भारी बारिश ने पूरे जनजीवन को तहस-नहस कर दिया है। जगह-जगह पेड़, मकान की दीवारें और बिजली के खंभे गिरने से हाहाकार मच गया है।भागलपुर: 140 KM की रफ्तार से आया चक्रवाती तूफान सोमवार की रात भागलपुर जिले में आए भीषण चक्रवाती तूफान का सबसे ज्यादा असर बरारी और सबौर क्षेत्र में देखने को मिला। 140 किमी/घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के कारण पेड़ और खंभे गिरने से जिले में कुल 7 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि प्रशासन ने फिलहाल 3 मौतों की ही पुष्टि की है। इस तूफान से अलीग...