पटना, अप्रैल 6 -- Bihar CM News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद बनने वाले सीएम के नाम और उसके नेतृत्व में बनने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख का इंतजार अब चरम पर पहुंच चुका है। नया मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से हो सकता है, यह चर्चा तब से हो रही है, जब नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव में उतरने का फैसला सुनाया था। अब वो निर्वाचित सांसद हैं और इस सप्ताह के अंत तक शपथ लेने के लिए दिल्ली जाने वाले हैं। नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया नीतीश के वापस लौटने और राजभवन जाकर सीएम के पद से इस्तीफा देने के बाद ही शुरू होगी। फिलहाल नीतीश कुमार सक्रियता से सरकारी कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। बिहार में मौजूदा मुख्यमंत्री के इस्तीफे और नए मुख्यमंत्री के शपथ की तारीख पर अटकलें ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.