हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 18 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के खिलाफ किसान संगठन लामबंद होने लगे हैँ। इससे सम्राट सरकार की चिंता बढ़ गई है। संयुक्त किसान मोर्चा ने राज्य में विकसित की जाने वाले 12 सैटेलाइट टाउनशिप (ग्रीनफील्ड शहरों) के खिलाफ बड़े आंदोलन की धमकी दे दी है। मोर्चा की ओर से 22 जुलाई को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। किसान संगठनों का कहना है कि सरकार सैटेलाइट टाउनशिप की जगह स्मार्ट गांव बनाए। सीतामढ़ी में प्रस्तावित सीतापुरम टाउनशिप के खिलाफ भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने बिहार के नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा है। मंत्री के साथ करीब आंधे घंटे तक चली वार्ता में समिति की ओर से पक्ष रखते हुए प्रो. आनंद किशोर ने कहा कि सीतामढ़ी जैस...