पटना, जुलाई 9 -- बिहार के किसानों को खेती के लिए बिजली की परेशानी से नहीं जूझना पड़ेगा। किसानों को रोजाना 12 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कृषि कार्य के लिए बिजली देने का टाइम भी फिक्स कर दिया है। इसके तहत अब रोजाना सुबह 6 से शाम 6 बजे तक खेती-सिंचाई आदि के लिए बिजली मिलेगी। सीएम ने इस अवधि में एग्रीकल्चर फीडर से बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना स्थित अपने आवास में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें उन्होंने ऊर्जा विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक बिजली देने में किसी तरह की कोताही ना बरती जाए।पीएम सूर्य घर योजना पर निर्देश मुख्यमंत्री ने कहा कि 'प्रधानमंत्री सूर्...