पटना, मार्च 9 -- बिहार में राज्यसभा चुनाव 2026 का मैदान सज चुका है। 5 सीटों पर चुनाव के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें एनडीए के 5 और महागठबंधन का एक उम्मीदवार शामिल है। एनडीए से नीतीश कुमार, नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर एवं शिवेश राम हैं, जबकि आरजेडी से एडी सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। सोमवार को नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। अब 16 मार्च को मतदान में क्रॉस वोटिंग होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। दरअसल, सत्ताधारी गठबंधन के 4 सीटों पर आसानी से जीत तय मानी जा रही है। बिहार विधानसभा में एनडीए के 202 विधायक हैं। राज्यसभा की एक सीट पर जीत के लिए 41 विधायकों का वोट चाहिए। इस तरह 4 सीटें एनडीए जीत जाएगा, लेकिन पाचंवीं सीट पर कब्जा करने के लिए उसे 3 अतिरिक्त विधायकों का वोट चाहिए होगा। एनडी...