बिहार में काली कमाई पर तेजी से कसेगा शिकंजा; सभी 12 रेंज में ईओयू, बॉर्डर पर इंटेलिजेंस यूनिट बैठेगी
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 17 -- बिहार में बढ़ रहे आर्थिक अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) का विस्तार होगा। भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, दरभंगा, गयाजी समेत राज्य के सभी 12 पुलिस रेंज में ईओयू की इकाई गठित होगी। साथ ही भारत-नेपाल सीमा के 8 जिलों के लिए बॉर्डर रीजनल इकोनोमिक इंटेलिजेंस यूनिट का गठन किया जाएगा। बिहार पुलिस मुख्यालय के स्तर पर इससे संबंधित प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है। ईओयू के एडीजी अमित कुमार जैन ने सोमवार को पटना के सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल हर जिले में इंस्पेक्टर स्तर के एक पुलिस पदाधिकारी को ईओयू का नोडल पदाधिकारी नामित किया जा रहा है। इसके लिए सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं। इससे उन जिलों में ईओयू से संबंधित कांडों की निगरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.