बिहार में कार्यपालक पदाधिकारी पर हमले के बाद हत्या, पटना आते वक्त फिल्मी स्टाइल में मर्डर
सासाराम, अगस्त 2 -- बिहार में अपराधियों ने एक बार सम्राट चौधरी सरकार की पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए बड़े कांड को अंजाम दिया है। इस बार अपराधियों ने औरंगाबाद जिले में एक कार्यपालक पदाधिकारी को मौत के घाट उतार दिया है। डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या औरंगाबाद के बारुण में अपराधियों ने की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमल कुमार डेहरी से पटना जा रहे थे। इसी दौरान बारुण नहर मार्ग स्थित एक सुनसान इलाके में अज्ञात अपराधियों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर उन पर हमला कर दिया। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अपराधियों ने ईओ की गाड़ी को ओवरटेक कर फिल्मी स्टाइल में रोका और फिर उनपर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस खतरनाक हमले में कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार जख्मी हो गए। हमले में गंभीर रूप से घायल विमल कुमार को त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.