पटना, फरवरी 11 -- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा है कि बिहार में कानून का राज स्थापित है। यह कोई नारा नहीं, बल्कि जमीनी सच्चाई है। एनडीए सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराध और अपराधियों के लिए बिहार की धरती पर अब कोई जगह नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शासन ने जिस दृढ़ता के साथ व्यवस्था को संभाला है, उसी का परिणाम है कि महिलाएं, व्यापारी, छात्र, किसान और समाज का हर वर्ग आज खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। एनडीए सरकार की पहली प्राथमिकता ही कानून-व्यवस्था को मजबूत करना रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.