बिहार में कानून का राज नहंी : प्रशांत किशोर
खगडि़या, सितम्बर 29 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कहा कि बिहार में कानून का राज नहीं है। सोशल मीडिया पर नाबालिग की तस्वीर डालना अपराध है। इस मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उनके कार्यालय ने उस बच्ची का चेहरा जगजाहिर किया है। इस राज्य में जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। उन्होंने कोसी स्नातक चुनाव को लेकर खगड़िया में जन सुराज के कार्यकर्ताओं की शहर के सूर्य मंदिर चौक स्थित एक विवाह भवन में बैठक की। वही मीसा भारती के ऊपर हुए केस को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को घेरते हुए कहा कि इसका इसका विरोध करता हूं। इस अवसर पर प्रदेश टीम से ललन यादव, नवल सिंह, पार्टी के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार रजनीश रंजन, खगड़िया के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह निषाद के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.