पटना, मार्च 31 -- Bihar Congress: बिहार में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद प्रदेश कांग्रेस में घमासान छिड़ गया है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने दिल्ली मुख्यालय से जारी 53 जिलाध्यक्षों की सूची में बदलाव की बात कह दी। उन्होंने पार्टी आलाकमान से इसकी शिकायत भी कर दी है। राजेश राम का कहना है कि सूची में सभी जाति एवं वर्गों की भागीदारी नहीं है, इसलिए इसमें संशोधन कराया जाएगा और नई सूची आएगी। उन्होंने इसके लिए शीर्ष नेतृत्व सहित कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के पास अपनी आपत्ति दर्ज करा दी है। कांग्रेस ने बिहार में संगठन जिलों की संख्या 40 से बढ़ाते हुए 53 कर सोमवार को सभी में जिलाध्यक्षों के नाम जारी किए थे। इसमें अति पिछड़ा वर्ग की भागीदारी बहुत कम है। इसके बाद यह कहा जाने लगा कि दिल्ली दरबार में बैठे नेताओं की इसमें चली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.