पटना, अप्रैल 16 -- Bihar Census: बिहार में भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत शुक्रवार 17 अप्रैल 2026 से होने जा रही है। पहले चरण में प्रथम 15 दिन स्व-गणना की जाएगी। इस दौरान राज्य के निवासी खुद जनगणना के लिए बनाए गए आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने परिवार और आवास से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना के दौरान नागरिकों को पोर्टल पर उपलब्ध 33 सवालों का जवाब देना होगा। फिर अगले महीने प्रगणक आपके घर आकर उस जानकारी को वेरिफाई करेंगे। बिहार में स्वगणना की अवधि 17 अप्रैल से 1 मई 2026 है। इस दौरान आम नागरिक नागरिक जनगणना पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार, आवास और सुविधाओं से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं। परिवार के मुखिया का नाम एवं किसी भी एक दस्य के मोबाइल नंबर से इस पर पंजीकरण करना होगा। स्वगणना फॉर्म भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.