हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 15 -- हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना। बिहार में चार महीने के बाद 16 अक्टूबर यानी कल से पुन: बालू खनन की शुरुआत होगी। पहले चरण में 212 घाटों से बालू खनन और उठाव होगा। इनमें पीले बालू के 181 और उजले बालू के 31 घाट शामिल हैं। विभाग के मुताबिक, मानसून अवधि के बाद पुन: खनन शुरू होने से बालू की उपलब्धता बढ़ेगी। साथ ही निर्माण गतिविधियों को गति मिलेगी। खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि खनन कार्य पर्यावरणीय मानकों एवं निर्धारित सरकारी नियमों के अनुपालन के साथ संचालित किया जाएगा। बिहार में हर साल बारिश के मौसम में 15 जून से 15 अक्टूबर तक नदियों में खनन पर पूरी तरह से रोक रहती है। खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री, डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि बालू खनन की शुरुआत तथा नए नीलामित घाटों से आपूर्ति बढ़ने की उम्मीद है। इससे ...