बिहार में कल मौसम: पटना, गया, बेगूसराय समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; मॉनसून ने बदला गियर
पटना, जुलाई 18 -- Bihar Weather Tomorrow: बिहार में कल रविवार 19 जुलाई 2026 को जमकर बारिश होगी। राज्य में उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक झमाझम होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पटना, गयाजी, बेगूसराय, नालंदा समेत समूचे दक्षिण बिहार में अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश होने के आसार जताए हैं। 4 जिलों में ऑरेंज, तो 9 में येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों तक मॉनसून संबंधी गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। उत्तर के मुकाबले दक्षिण बिहार में 19 जुलाई को ज्यादा तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी बिहार से उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक झारखंड एवं गंगा के मैदानी इलाकों वाले बंगाल से होकर एक ट्रफ गुजर रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.