पटना, जुलाई 9 -- Bihar Weather Tomorrow, 10th July Mausam: बिहार में शुक्रवार को मॉनसून के साथ-साथ चक्रवाती परिसंचरण और निम्न दबाव के क्षेत्र का भी मौसम पर असर देखने को मिलेगा। 10 जुलाई को उत्तर बिहार के जिलों में तेज बरसात होने की पूरी संभावना है। मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, उत्तर बिहार के 12 जिलों में आंधी, पानी और ठनका (वज्रपात) का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पूर्वी बिहार में येलो अलर्ट रहेगा। राजधानी पटना में बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी के एक-दो दौर देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को मॉनसून ने पूरे देश को कवर कर लिया। मॉनसून ट्रफ (कम दबाव वाली पट्टी) बिहार से होकर गुजर रही है। समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर उत्तर बिहार एवं आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का एक चक्रवाती प...