पटना, अगस्त 11 -- बिहार में जल्द ही फिल्म का निर्माण शुरू होगा। यह बात खुद मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी ने कही है। सुनील शेट्टी ने सीएम से मिलकर यह बात कही। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से लोक सेवक आवास में सोमवार को सिने अभिनेता सुनील शेट्टी ने भेंट की है। मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर इस मुलाकात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात के दौरान कला, सिनेमा एवं बिहार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सुखद एवं सार्थक संवाद हुआ। सुनील शेट्टी ने आश्वस्त किया है कि बिहार में भी फिल्म निर्माण करेंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सुनील शेट्टी ने कहा कि अक्टूबर से 50-60 दिनों तक फिल्म की शूटिंग करनी है। बिहार सरकार ने बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि लोग यहां आकर शूटिंग करें। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में बहुत अच्छी-अच्छी जगहें ...