मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार में लोगों ने तंबाकू का सेवन कम कर दिया है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-6 की रिपोर्ट से यह राहत भरी खबर आई है। रिपोर्ट के मुताबिक पांच वर्षों में बिहार के पुरुष ही नहीं, महिलाओं ने भी खैनी खाना कम किया है। सूबे में तीन प्रतिशत पुरुष और एक प्रतिशत महिलाओं ने तंबाकू खाना बंद कर दिया है। वर्ष 2020-21 में आई नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में पांच प्रतिशत महिलाएं तंबाकू खाती थीं जो अब घट कर 4 प्रतिशत पर आ गया है। वहीं पांच वर्ष पहले बिहार के 48.9 प्रतिशत पुरुष तंबाकू का सेवन करते थे, जो अब कम होकर 45.8 प्रतिशत पर आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक शहरी क्षेत्र में 4.3 प्रतिशत महिलाएं और ग्रामीण क्षेत्र की 2.1 प्रतिशत महिलाएं तंबाकू का सेवन कर रही हैं। शहरी क्षेत्र में 47.4...