औरंगाबाद, नवम्बर 9 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो राज्य में डिफेंस कॉरिडोर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए ऐसा कोई वादा नहीं करता, जिसे पूरा न किया जा सके। रविवार को गोह गांधी मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए केवल राजनीतिक दलों का गठबंधन नहीं, बल्कि नेक नीयत और ईमानदारी का गठबंधन है। चरित्रवान नेता को सदन में भेजने से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में नेताओं का नैतिक स्तर गिरने से जनता का भरोसा कमजोर हुआ है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। उनजोने कहा कि 2014 के बाद देश ने बड़ी तरक्की की है। पहले भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें स्थान पर थी, जो अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है। बहुत जल्द भारत अमेरिका और चीन के बाद तीसरा सबसे बड़ा आर्थिक देश ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.