गिरडीह, नवम्बर 15 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपाइ के द्वारा शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में विजयी जुलूस निकाला गया। गिरिडीह हाईस्कूल मैदान से लेकर जेपी चौक तक विजयी जुलूस का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। डीजे की धुन पर कई भाजपा कार्यकर्ता जीत की खुशी में थिरक रहे थे। कार्यकर्ता अपने-अपने हाथों में पार्टी का झंडा लिये हुए थे। विजयी जुलूस में कुछ देर तक केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी भी शामिल रही। कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए जेपी चौक पहुंचें। सबने बिहार की जीत पर खुशी का इजहार किया। विजयी जुलूस में भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, चुन्नूकांत, नवीन सिन्हा, विनय सिंह, मुकेश जालान, दिनेश प्रसाद यादव, का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.