मेरठ, नवम्बर 15 -- बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर शुक्रवार को भाजपाई जश्न में डूब गए। सुबह से भाजपा नेता खबरिया चैनलों से चिपके रहे। जैसे ही प्रचंड बहुमत की बात हुई तो उसके बाद शहर से देहात तक भाजपा नेता जश्न मनाने लगे। बेगमपुल पर भाजपा की महानगर इकाई की ओर से उत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने भारत माता चौक बेगमपुल पर एकत्र होकर जोरदार आतिशबाजी की। एक-दूसरे को लड्डू खिलाए। भाजपा नेताओं ने कहा बिहार की जीत मतदाताओं के दिलों की जीत है। सुबह से भाजपा नेता बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर समाचारों से चिपके रहे। दोपहर तक स्थिति स्पष्ट होते ही महानगर भाजपा अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने बेगमपुल पर जश्न का ऐलान कर दिया। शाम को भाजपा नेता ढोल-नगाड़े के साथ बेगमपुल पहुंचे। नाचते-गाते कार्यकर्ताओं, नेताओं ने एक-दूसरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.