सीवान, जनवरी 16 -- बिहार के सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के खोड़ीपाकड़ गांव में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान दो सगी बहनों को गोली लग गई। गोली लगने से घायल दोनों युवतियों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है। घायल बहनों की पहचान 18 वर्षीय अंजू कुमारी और नीतू कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गांव के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। रात करीब दो बजे ट्रक के आसपास संदिग्ध गतिविधि देखी गई। आरोप है कि कुछ लोग ट्रक का पहिया खोल रहे थे। इसकी जानकारी परिवार के एक सदस्य ने पास की दुकान के मालिक को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.