बिहार में एक साल में बढ़ीं 267 दैनिक शाखाएं : संघ
पटना, मार्च 17 -- बिहार में पिछले एक साल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दैनिक शाखाएं 2308 से बढ़कर 2575 हो गई हैं। इस तरह 267 शाखाएं बढ़ी हैं। संघ के शताब्दी वर्ष में इनकी संख्या और बढ़ाने के लिए कार्ययोजना बनायी गई है। देशभर में अभी 55 हजार 683 जगहों पर 88 हजार 949 दैनिक शाखाएं लग रही हैं। संघ के बिहार-झारखंड के कार्यवाह डॉ. मोहन सिंह ने मंगलवार को विश्व संवाद केंद्र में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। डॉ. मोहन सिंह ने हरियाणा के समालखा में 13 से 15 मार्च तक आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में लिये गए निर्णयों और आगे की कार्ययोजना की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि संघ अपने शताब्दी वर्ष में बिहार के एक करोड़ घरों तक पहुंच गया है। इस दौरान स्वयंसेवकों ने 84 लाख घरों में साहित्य और पत्रक देकर संवाद किया। बिहार के शताब्दी वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.