बांका, जून 13 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। बिहार में एक महीने के अंदर एक लाख शिक्षकों की बहाली की जाएगी और स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरी की जाएगी। ये बातें शुक्रवार को बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बछौर गांव में आयोजित शिक्षा समागम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। यह भी पढ़ें- मॉडल स्कूलों से बदलेगी छपरा की शिक्षा व्यवस्था : छोटी शिक्षा के सुधार की दिशा में कदम उन्होंने कहा की बिहार में सारे स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। शिक्षा मंत्री शुक्रवार को पांच बजे शाम में बेलहर के बछौर गांव पहुंचे और प्राथमिक विद्यालय में स्थापित स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। वे क्लास में बच्चों से भी मिले और बातें भी की। इसके बाद बच्चों और शिक्षकों के साथ फोटो भी खिंचाई। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया। उनके साथ ...