पटना, फरवरी 24 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विधान परिषद में मंगलवार को बताया कि बिहार में एक लाख 44 लोग एड्स से ग्रसित हैं। इनमें पटना में 8270, गयाजी में 5760, मुजफ्फरपुर में 5520, सीतामढ़ी में 5026, बेगूसराय में 4716 और भागलपुर में 3078 लोग इस बीमारी से ग्रसित हैं। वे डॉ. राजवर्धन आजाद और अन्य के ध्यानाकर्षण पर जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में 186 समेकित परामर्श एवं जांच केंद्रों के माध्यम से नि:शुल्क परामर्श एवं जांच सुविधा करायी गयी है। सामुदायिक स्तर पर विशेष स्क्रीनिंग अभियान, स्वास्थ्य शिविर और मोबाइल टीम के द्वारा नियमित जांच की जा रही है। वर्तमान में होली के मौके पर वापस आने वाले प्रवासियों को विभिन्न जिलों में 24 फरवरी से 14 मार्च तक 300 शिविर लगाकर परामर्श एवं जांच की जाएगी। समाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.