पटना, दिसम्बर 27 -- निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की चल रही जांच में बहाल हुए 2,912 शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी मिले हैं। ऐसे मामलों में अब तक 1707 एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक छह लाख 46 हजार 796 शिक्षकों के मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच पूरी हो चुकी है। यह प्रक्रिया हर महीने समीक्षा के जरिए आगे बढ़ाई जा रही है ताकि किसी भी स्तर पर ढिलाई न हो। वर्ष 2025 में अब तक अलग-अलग जिलों में 126 नई एफआईआर दर्ज की गई हैं। आपको बता दें पटना हाइकोर्ट के निर्देश पर साल 2006 से 2015 के बीच नियुक्त नियोजित शिक्षकों के डिग्रियों की गहन जांच की जा रही है। जांच के दायरे में लाखों शिक्षक शामिल हैं। जिनके प्रमाण पत्रों की सत्यता परखी जा रही है। निगरानी विभाग के अनुसार 30 नवंबर 2025 तक 1,707 लोगों पर FIR हो चुका ...