नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- Bihar By-election Schedule: बिहार विधान परिषद के भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय की रिक्त सीट पर उपचुनाव की रणभेड़ी बज गई है। इस सीट के लिए 12 मई को चुनाव के लिए मतदान होगा। लोकल बॉडी की यह विधान परिषद सीट राधा चरण साह के विधायक निर्वाचित होने के कारण 16 नवम्बर 2025 से रिक्त है। इनका कार्यकाल 7 अप्रैल 2028 तक था। गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग ने इसकी घोषणा की। निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस चुनाव को लेकर 16 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी। 23 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि 27 अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। वहीं, इस सीट के चुनाव को लेकर 12 मई को मतदान और उसके बाद 14 मई को मतों की गिनती की जाएगी। चुनाव आयोग के नियमतों के मुताबिक चुनाव का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.