पटना, मई 13 -- बिहार के कर्जधारकों का कर्ज लौटाने के मामले में अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है। यहां बैंक के कारोबार फैलाने की अभी काफी संभावनाएं है। इसे देखते हुए हम अपने बैंक का यहां विस्तार करने वाले हैं। यह बातें बुधवार को उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा बैंकिंग प्रमुख हितेन्द्र झा ने कही। उन्होंने बताया कि उनके बैंक का ग्रास एनपीए केवल 2.30 प्रतिशत है। बिहार के 30 जिलों में 61 बैंक शाखाएं हैं। अन्य बैंकों से उलट उनके बैंक का बिहार में ऋण-जमा अनुपात 214 फीसदी है। उनका बैंक 2,530 करोड़ बतौर कर्ज बिहारवासियों को दिया है और बिहार के लोगों से 1180 करोड़ रुपये जमा प्राप्त हुए है। आने वाले दिनों में बैंक ग्राहकों के लिए कई आकर्षक लोन पैकेज लेकर आने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...