पटना, अगस्त 3 -- डेहरी के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की औरंगाबाद में हुई हत्या पर अब सियासत भी शुरू हो चुकी है। राष्ट्रीय जनता दल ने डेहरी ईओ हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार शाम दिवंगत ईओ की पत्नी से बात की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि परिजन सीधा आरोप लगा रहे हैं कि 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी जा रही थी और नहीं देने पर हत्या कर दी गई है। परिजनों ने लोजपा (आर) विधायक का नाम लिया है। उनके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की जा रही है? उन्होंने कहा कि विधायक के खिलाफ नामजद एफआईआर नहीं होने पर राजद बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि परिजन के बयान के उलट आईजी घटनास्थल पर पहुंचकर दूसरा निर्णय सुना दे रहे हैं। ऐसे में पूरी घटना की सीबीआई जांच कराई जाए। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उ...