पटना, अगस्त 1 -- राज्य में इस वर्ष दो लाख 55 हजार 81 हेक्टेयर में गन्ने की खेती होगी। गन्ना उद्योग विभाग ने बुआई सत्र 2026-27 के लिए जिलेवार गन्ना खेती का रकबा और उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। ताकि पेराई के लिए चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में गन्ना मिल सके। गन्ना उत्पादन का कुल लक्ष्य 1 करोड़ 74 लाख 3 हजार 582 टन निर्धारित किया गया है। सबसे अधिक गन्ना उत्पादन का रकबा एक लाख 66 हजार 90 हेक्टेयर पश्चिमी चम्पारण के लिए निर्धारित किया गया है। उसके बाद पूर्वी चम्पारण का रकबा 26 हजार 693 हेक्टेयर निर्धारित है। वहीं सबसे कम अरवल जिले में गन्ना की खेती करने का रकबा 5 हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। बता दें कि राज्य सरकार ने समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार के लक्ष्य को पाने के लिए बंद चीनी मिलों के उद्धार के साथ ही 25 नई चीनी मिलें खोलने का ...