बिहार में इस दिन लागू होगी शिक्षकों की नई ट्रांसफर नीति, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
गोपालगंज, जून 7 -- Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। सूबे के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों के तबादले को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। शिक्षा मंत्री ने साफ कहा है कि आगामी 30 जून तक राज्य में शिक्षकों की नई ट्रांसफर नीति को पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा। इस नई नीति के लागू होने के बाद शिक्षकों को अपनी पोस्टिंग और ट्रांसफर के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और न ही परेशान होना पड़ेगा। शिक्षा मंत्री के इस बड़े बयान के बाद से उन लाखों शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है, जो लंबे समय से अपने घर या पसंदीदा ब्लॉक के आस-पास ट्रांसफर होने का इंतजार कर रहे थे।बिहार कैबिनेट जल्द पास करेगी नीति मिली जानकारी के अनुसार, इस ट्रांसफर नीति को हमेशा के लिए प्रभावी बनाने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.