बिहार में इसी महीने से भारत टैक्सी सेवा, पटना-गया, वैशाली और मुजफ्फरपुर से आगाज; क्या है खासियत
हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 3 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार में नवंबर के अंत तक भारत टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी है। पहले चरण में पटना, गया, वैशाली और मुजफ्फरपुर में सेवा शुरू होगी। अब तक 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं। कस्टमर एप की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। इससे यात्रियों को टैक्सी बुकिंग के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध होगा। वहीं, टैक्सी चालकों को भी अपनी सेवाएं देने के लिए एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म मिलेगा। भारत टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारियों को लेकर सोमवार को परिवहन सचिव राज कुमार की अध्यक्षता में विश्वेश्वरैया भवन में बैठक की गई। इसमें भारत टैक्सी सेवा के प्रस्तावित लॉन्च, वाहन एवं चालक पंजीकरण, परमिट संबंधी अनुपालन, आईटी प्लेटफॉर्म तथा प्रचार-प्रसार की तैयारियों की समीक्षा की गई। परिवहन सचिव ने बताया कि इस सेवा के शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.