जमुई, जून 2 -- Ebola Virus News: दुनिया के कई देशों में इबोला वायरस (Ebola Virus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। राजधानी पटना से जारी हुई सख्त गाइडलाइन के बाद अब जिला स्तर पर भी स्वास्थ्य प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में जमुई जिले के स्वास्थ्य विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए सदर अस्पताल में 10 बेड का एक विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार कर दिया है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। सरकार और विभाग की सबसे पैनी नजर विदेश से लौटने वाले यात्रियों पर टिकी हुई है।पटना से निर्देश मिलने के बाद ऐक्शन में विभाग जमुई के जिला इपिडेमोलॉजिस्ट शमीम अख्तर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पटना स्वास्थ्य मुख्यालय से मिले कड़े निर्देशों के आधार पर सदर अस्पताल में इबोल...