पटना, अप्रैल 7 -- Bihar Govt Transfer Ban: बिहार सरकार ने चुनिंदा कर्मचारियों एवं अधिकारियों के ट्रांसफर पर रोक लगा दी है। यह रोक अगले एक साल तक चारी रहेगी। 31 मार्च 2027 तक इनका तबादला नहीं हो पाएगा। केंद्र सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के बाद यह फैसला लिया गया है। दरअसल, बिहार समेत देश भर में जनगणना का काम शुरू हो गया है। यह कार्य प्रभावित ना हो, इसलिए सरकारी अफसरों एवं कर्मियों का ट्रांसफर रोका गया है। केंद्रीय गृह सचिव की ओर से राज्यों को भेजे गए पत्र के बाद नोडल विभाग होने के नाते राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस संबंध में लेटर बिहार के सभी जिलों को भेज दिया है। यह नियम बिहार सरकार के सभी विभागों में लागू होगा। जिन विभागों में जो कर्मचारी जनगणना कार्य में लगे हैं। उनकी ट्रांसफर एवं पोस्टिंग पर अगले एक साल तक के लिए पाबंदी लगा दी गई है...