नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- Bihar News: बिहार का इथेनॉल का कोटा बढ़ेगा और इसको लेकर कैपिंग खत्म होगी। केन्द्र सरकार ने बिहार सरकार के कोटा बढ़ाने के अनुरोध को मान लिया है। यह जानकारी उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने दी। वे सोमवार को सूचना भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस संबंध में आदेश जारी किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि जो बैंक बिहार में अपने जमा के अनुपात में ऋण नहीं देंगे, वैसे बैंकों पर सरकार कार्रवाई करेगी। बैंक बिहार के लोगों के साथ न्याय नहीं कर रहा। सरकार ने इसे बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि नाबार्ड को भी सरकार ने इस वर्ष उद्यमियों को 4600 करोड़ ऋण देने को कहा है। नाबार्ड ने बीते साल 2500 करोड़ का ऋण दिया, जबकि 2024 में इसने केवल 1300 करोड़ का ही ऋण दिया था। यह भी पढ़ें- अनंत सिंह बोले- शराब ...