बिहार में इंटरनेट के 9 करोड़ सब्सक्राइबर, गांवों में 100 में सिर्फ 37 लोगों के पास ही क्यों
प्रधान संवाददाता, अगस्त 10 -- बिहार इंटरनेट सब्सक्राइबर का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। लेकिन, डिजिटल परिदृश्य में यह एक विरोधाभासी तस्वीर पेश करता है। जहां एक ओर राज्य में करीब 9 करोड़ इंटरनेट सब्सक्राइबर हैं तो दूसरी तरफ यहां का ग्रामीण और शहरी डिजिटल विभाजन चिंताजनक है। संचार मंत्रालय की परफॉर्मेंस रिपोर्ट के अनुसार शहरी क्षेत्र में हर 100 व्यक्तियों पर 129 इंटरनेट कनेक्शन हैं। यानी एक व्यक्ति के पास इंटरनेट का एक से अधिक कनेक्शन। वहीं गांवों में यह आंकड़ा मात्र 37 है। यानी गावों में प्रति 100 लोगों पर मात्र 37 के पास ही इंटरनेट कनेक्शन है। दूरसंचार विभाग (डीओटी) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बिहार में कुल इंटरनेट सब्सक्राइबरों की संख्या 8.95 करोड़ है, जो देश के कुल इंटरनेट उपभोक्ताओं का तीसरा बड़ा हिस्स है। हालांकि जब प्रति 100 जनसंख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.