बिहार में आसमान से बरसी मौत; वज्रपात की चपेट में आने से 8 की मौत, बांका के 6 लोग शामिल
हिन्दुस्तान टीम, अगस्त 3 -- पूर्वी बिहार और सीमांचल में रविवार दोपहर गरज-चमक के साथ हुई तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से बांका में पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं जमुई और कटिहार जिले में भी किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। बांका के रजौन और चांदन प्रखंड में आठ लोग झुलस गए। सभी मृतक खेतों में धान रोपाई अथवा कृषि कार्य के दौरान वज्रपात की चपेट में आए।बांका प्रखंड के खाबा गांव में खेत में काम कर रहे ब्रह्मदेव यादव (35 वर्ष) अपने बच्चों को खेत के किनारे बिठाकर खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से ब्रह्मदेव और उनके पांच वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार की मौत हो गई।वज्रपात से 8 लोगों की मौत वहीं गोलहुआ गांव में खेत में कार्य कर रहे किसान इनोद यादव (35 वर्ष) की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। लीलाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.