पश्चिम चंपारण, अप्रैल 19 -- बिहार में एक नाबालिग आर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग नर्तकी गर्भवती है। अब इस मामले में नाबालिग लड़की के पिता ने शनिवार को एफआईआर दर्ज कराई है।इसमें रामनगर के नारायणपुर निवासी मोहित यादव को नामजद किया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को दिए आवेदन में नाबालिग के पिता ने बताया है कि हमलोग गरीब हैं। इसके कारण अपनी साली के कहने पर नाबालिग पुत्री को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का काम करने के लिए भेज दिया। आर्केस्ट्रा में काम करने के दौरान उसका परिचय मोहित यादव से हुआ। उसने मेरी बेटी की मजबूरी का फायदा उठाया। उससे जबरन संबंध बनाये। उसके मना करने पर भी दुष्कर्म किया। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.