बिहार में आठवां स्थान पाने वाली रीमा कुमारी का गुरारू में सम्मान
गया, मार्च 30 -- मैट्रिक परीक्षा में बिहार में आठवां रैंक हासिल करने वाली सर्वोदय हाई स्कूल की छात्रा रीमा कुमारी को सोमवार को विद्यालय में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने मैट्रिक परीक्षा को छात्रों के भविष्य की आधारशिला बताते हुए कहा कि सर्वोदय स्कूल अब राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। समारोह में रीमा कुमारी को मेडल, डायरी, पेन व प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं रिर्या कुमारी, हिमांशु कुमार और सुरजमल कुमार को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। मौके पर प्राचार्य अजय कुमार चंद्र, शिक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.